विभिन्न भाषाओं में प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्तकर्ता

ज्ञानपीठ पुरस्कार 1944 में साहू शांति प्रसाद जैन और उनकी पत्नी राम जैन द्वारा स्थापित एक साहित्यिक और शोध संगठन भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार 1961 में स्थापित किया गया था, लेकिन पहली बार 1965 में प्रदान किया गया। इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र पट्टिका, नकद पुरस्कार और सरस्वती की एक कांस्य प्रतिकृति शामिल है। पुरस्कार केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाता है।


प्रथम व्यक्ति व प्रथम महिला

  1. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति जी शंकर कुरुप थे। वह एक प्रसिद्ध मलयालम लेखक थे और उन्हें 1965 में सम्मानित किया गया था। उन्हें 1963 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला और 1967 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  2. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली महिला बंगाली लेखिका श्रीमती आशापूर्णा देवी थीं जिन्हें 1976 में सम्मानित किया गया था। ज्ञानपीठ के अलावा, उन्हें 1994 में साहित्य अकादमी फैलोशिप से भी सम्मानित किया गया था।

भाषावार प्रथम

# भाषा लेखक साल
1. मलयालम जी संकर कुरुप 1965
2. बंगाली ताराशंकर बंद्योपाध्याय 1966
3. गुजराती उमाशंकर जोशी 1967
4. कन्नड़ के० वेंकटप्पा पुट्टप्पा (कुवेम्पु)1967
5. हिंदी सुमित्रा नंदन पंत 1968
6. उर्दू फ़िराक गोरखपुरी 1969
7. तेलुगू विश्वनाथ सत्यनारायण 1970
8. उडिया गोपीनाथ मोहंती 1973
9. मराठी विष्णु सखाराम खांडेकर 1974
10. तामिल अकिलन 1975
11. असमिया बिरेंद्र कुमार भट्टाचार्य 1979
12. पंजाबी अमृता प्रीतम 1981
13. कश्मीरी रहमान राही 2004
14. कोंकणी रवींद्र केलेकर 2006
15. संस्कृत सत्यव्रत शास्त्री 2006
16. अंग्रेजीअमितव घोश2018


www.leadthecompetition.in

सही उत्तर का चयन करें


1. ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला श्रीमती आशापूर्णा देवी ने किस भाषा में लिखा है?


2. ज्ञानपीठ पुरस्कार में किस देवी/देवता की कांस्य प्रतिकृति है?


3. सर्वप्रथम पुरस्कार किस वर्ष दिया गया था?


4. पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले हिंदी लेखक कौन थे?


5. अमृता प्रीतम को किस भाषा में उनके लेखन के लिए ज्ञानपीठ से सम्मानित किया गया था?


6. पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले अंग्रेजी लेखक कौन थे?


7. फ़िराक़ गोरखपुरी को किस भाषा में उनके लेखन के लिए ज्ञानपीठ से सम्मानित किया गया था?