अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के पहले भारतीय पुरस्कार विजेता

अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार - भारतीय प्राप्तकर्ता
किसी भी क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जानेवाले पहले भारतीय रवीन्द्रनाथ टैगोर
टाइम पत्रिका द्वारा पर्सन ऑफ द ईयर नामांकित किए जाने वाले पहले भारतीय महात्मा गांधी (1930)
यूनेस्को के कलिंग पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पहले भारतीय जगजीत सिंह (1963)
बुकर पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति सलमान रुश्दी (ब्रिटिश नागरिक)
बुकर पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला (और पहली भारतीय नागरिक भी) अरुंधति राय
पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय गोविंद बेहारी लाल (रिपोर्टिंग श्रेणी)
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मनित पहले भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित पहले भारतीय वैज्ञानिक सी वी रमन
निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित पहले भारतीय मोरारजी देसाई
मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित पहले भारतीय विनोबा भावे
बांग्लादेश स्वाधीनता सम्मानन से सम्मानित पहले भारतीय इंदिरा गांधी
राइट लाइवलिहुड पुरस्कार से सम्मानित पहले भारतीय तथा भारतीय संगठन एला भट्ट तथा उनका संगठन सेवा (SEWA) (1984)
नोर्मन बोरलॉग (हरित क्रांति के पिता) द्वारा स्थापित विश्व खाद्य पुरस्कार से सम्मानित पहले व्यक्ति एम० एस० स्वामिनाथन (भारत में हरित क्रांति के पिता) (1987)
हूवर पदक के पहले एशियाई प्राप्तकर्ता (इंजीनियरों द्वारा मानवता की सेवाओं के लिए स्थापित अमेरिका का प्रतिष्ठित पुरस्कार) ऐ० पी० जे० अब्दुल कलाम (2008)
दक्षिण एशियाई साहित्य के लिए डीएससी पुरस्कार के पहले भारतीय प्राप्तकर्ता जीत थाइलल (2013)